फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत के सदस्य पद का चुनाव लड़वाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आजाद समाज पार्टी से टिकट दिलवाने का भी आरोपी ने भरोसा दिलाया था। रकम वापस मांगने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी खुर्द निवासी बिंटू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की मदद करते रहे हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी के दौरान आरोपी गजेंद्र निवासी गढ़ी बगीची ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने आजाद समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य पद का टिकट दिलवाने का भी वादा किया गया था। उधर चुनाव टल गया। इसके बाद जरूरी काम बताकर जेवर गिरवी रखवाकर करीब 3 लाख 13 हजार रुपये, दो लाख रुपये की गाड़ी तथा 70 हजार रुपये नकद लेने का आरोप लगाया गया है। कार को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। करीब सात लाख 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने रकम का इंतजाम करने के लिए दो बीघा जमीन भी बेच दी थी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें