नजीबाबाद में निषाद समाज प्रतिनिधियों को संबोधित करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी। स्रोत
नजीबाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी निषाद ने निषाद समाज से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। नजीबाबाद पहुंचने पर निषाद समाज की ओर से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जनक नंदिनी का स्वागत किया गया।
कवि दुष्यंत कुमार सभागार में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी निषाद ने निषाद समाज से बुराइयों से दूर रहने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने निषाद समाज से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और संगठित होकर भाजपा नेतृत्व सरकार के मिशन 2027 के लिए काम करने की सलाह दी।
निषाद समाज के जिलाध्यक्ष नवीन कश्यप, संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला महासचिव ऋषिपाल कश्यप, जिला महासचिव डॉ. जुनैद अंसारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रानी कश्यप ने राज्य महिला आयोग के सदस्य जनक नंदिनी निषाद का स्वागत किया। निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने जनक नंदिनी निषाद को क्षेत्रीय निषाद समाज की समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. दिले राणा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अहसान उस्मानी, जीत सिंह कश्यप, जितेंद्र कश्यप, सन्नू सिंह, डॉ. अरविंद कश्यप, सोनिया कश्यप, पुष्पा देवी, मंजू देवी, बबली देवी, मोनिका देवी आदि उपस्थित रहे।