फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों में दशहरा व शस्त्र पूजन किया गया। रामलीला मैदानों में श्रीरामलीला मंचन किया गया। राम ने अग्निबाण मारकर रावण का संहार किया। श्रीरामलीला मैदान में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोग पुतला दहन देखने पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीरामलीला मैदान में हुए मंचन में राम और रावण की सेना में घनघोर युद्ध हुआ। लक्ष्मण ने मेघनाद का संहार किया। इसके बाद श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारकर उसका संहार किया। इसके बाद रावण का पुतला जलाया गया। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, डा. डीके अग्रवाल, डा.सूर्यमणि रघुवंशी, पंडित ललित शर्मा, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने रावण का पुतला दहन कराया। रावण का पुतला दहन होते ही दर्शकों ने जयश्रीराम का जयघोष किया। इसके बाद श्रीराम दरबार की आरती की गई। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। रामलीला मंचन के दौरान मैदान में भारी भीड़ रही। मैदान के बाहर मेला आयोजित हुआ, जिसमें शहर के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी सपरिवार पहुंचे। रामलीला मंचन के आयोजन में समिति संरक्षक जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली व संजय गुप्ता, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, प्रदीप कौशिक, अंकुर गौतम, विनय अग्रवाल, राजेंद्र गौतम आदि का योगदान रहा।
पुतले की लकड़ी ले जाने की रही होड़
रावण का पुतला दहन होने के बाद उसकी लकड़ी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। मान्यता है कि रावण के पुतले की लकड़ी ले जाने से घर में क्लेश नहीं रहता। मंचन के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे जाम खुलवाकर लोगों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें