फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Sun, 20 Jul 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ई-रिक्शा चालक नईम (55) पुत्र मुस्ताक का शव उसके बाईपास रोड स्थित डूडा काॅलोनी के मकान नंबर 16 में मिला है।
विज्ञापन

बताया गया कि उसके दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं और पत्नी व बेटी मोहल्ला नया बाजार में अन्य परिजनों के साथ रहती हैं। पुलिस के अनुसार वह रात में अपनी रिक्शा चार्ज होने के लिए पास में ही स्थित कुट्टी मशीन परिसर में खडी कर देता था।
विज्ञापन

दो दिनों तक जब वह ई रिक्शा लेने के लिए नहीं आया तो मशीन स्वामी रविवार की शाम पता करने आया। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था तथा कमरे से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने ताला तोड़कर देखा तो चारपाई पर उसका शव पडा था। जिसमें से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी ली तो पता लगा कि पड़ोसियों ने उसे शुक्रवार को देखा था। माना जा रहा है कि नईम की शुक्रवार की रात ही किसी कारण से मौत हो गई। परिजनों के कार्रवाई करने से इंकार करने पुलिस ने पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों में शोक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें