धामपुर। फोरलेन हाईवे पर चांदनवाला बस अड्डे के निकट कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार वीर सिंह 35 वर्ष की मौत हो गई।
शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे रायपुर सादात के ग्राम पूरनपुर निवासी वीर सिंह अपने साथी ग्राम हैजरपुर निवासी हिमांशु और पीयूष के साथ बाइक से धामपुर की ओर आ रहे था। जैसे ही उनकी बाइक चांदनवाला बस अड्डे के निकट पहुंची तो सामने से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सरों ने वीर सिंह 35 वर्ष पुत्र रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल हिमांशु और पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बता दें कि हाईवे पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। इस कारण दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही लेन से होकर गुजारा जा रहा है। दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही लेन में संचालित होने पर ये हादसा हो गया। मृतक वीर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वीर सिंह के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।