फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो -मृतक महिपाल
विज्ञापन
कादराबाद। बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक महिपाल सिंह (55) पुत्र राम सिंह की मौत हो गई। बाइक सवार बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। घटना से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


गांव भिक्कावाला निवासी महीपाल ई-रिक्शा चालक था। सोमवार की शाम सात बजे वह कालागढ़ से ई-रिक्शा लेकर गांव आ रहा था। जैसे ही वह अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर कालागढ़ प्रवेश द्वार से होते हुए भिक्कावाला की ओर चला, तभी सामने से आ रही बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक महीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महीपाल को काशीपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें