फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावलहेड़ी फाटक बंद होने से खेतों के रास्ते से गुजरे राहगीर

विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र के बंद लावलहेड़ी फाटक के नीचे से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लावलहेड़ी फाटक बंद होने से खेतों के रास्ते से गुजरे राहगीर
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-नगीना रेलवे लाइन का लावलहेड़ी रेलवे फाटक बंद होने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। राहगीरों को खेतों के रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है।
रेलवे विभाग की ओर से नजीबाबाद-नगीना रेलवे लाइन पर लावलहेड़ी रेलवे फाटक पर नवीनीकरण कार्य चल रहा है। रेलवे विभाग ने राहगीरों को जानकारी देने के लिए फाटक पर 21 से 24 अक्तूबर फाटक बंद होने का नोटिस भी चस्पा किया था। उत्तराखंड समेत नजीबाबाद के राहगीर नगीना क्षेत्र की ओर आवाजाही के लिए नजीबाबाद-बुंदकी बाईपास मार्ग का प्रयोग करते हैं। बृहस्पतिवार को भी दूरदराज के राहगीर इसी मार्ग से गुजरे, लेकिन लावलहेड़ी फाटक बंद होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। राहगीरों ने बताया कि फाटक बंद होने से पास के गांवों की चकरोड और खेतों के रास्ते आवाजाही की।
विज्ञापन

वहीं नजीबाबाद-नगीना मार्ग के बीच चलने वाली प्राइवेट बसों की आवाजाही भी लावलहेड़ी फाटक तक ही सीमित रही। यात्रियों ने नगीना से लावलहेड़ी फाटक तक बस से और फाटक से नजीबाबाद तक अन्य बस से सफर तय किया।
विज्ञापन

आज समीपुर रेलवे फाटक रहेगा बंद
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे लाइन पर नवीनीकरण कार्य के चलते 22 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक समीपुर फाटक बंद रहेगा। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि समीपुर फाटक बंद होने के कारण नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे ट्रैफिक को रेलवे फाटक संख्या-5 (नहर वाला) से पास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें