फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे में धीमी कार चलाने पर चालक से मारपीट, गाड़ी में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। तेज रफ्तार में कार में नहीं चलाने पर यात्रियों ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट की। कार में तोड़फोड़ करने और आग लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

दरअसल कोहरे के चलते टैक्सी चालक धीमी गति से चल रहा था जबकि दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्री जल्द से जल्द मंजिल पर पहुंचाने के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शनिवार की शाम बिजनौर के रहने वाले अबरार की टैक्सी को दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए 35 सौ रुपये में एक दंपती ने बुक किया। बुकिंग के बाद अबरार अपनी अर्टिका कार में दंपती समेत तीन लोगों को बैठाकर दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए बिजनौर से निकल पड़ा। रात में करीब 12 बजे बिजनौर बैराज मार्ग पर उक्त कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन

कार चालक अबरार की ओर से तहरीर में कहा गया कि बिजनौर शहर से निकलते ही तीनों यात्री गाड़ी तेज रफ्तार में चलाने के लिए कहने लगे। उन्होंने रात में 3:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने का हवाला दिया। दबाव बनाया कि गाड़ी तेज रफ्तार में चलाओ। मगर कोहरा होने के कारण वह गाड़ी को धीमी रफ्तार में ही चलाता रहा।
विज्ञापन

ज्यादा दबाव बनाने पर अबरार ने गाड़ी रोक ली। इस पर गाड़ी में सवार यात्रियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप लगाया कि गाड़ी में आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें