फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नंबर की गड़बड़ी से दूसरी बाइक का कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात के गांव लक्खीवाला निवासी एक व्यक्ति की बाइक का उत्तराखंड के कोटद्वार में चालान काट दिया गया जबकि उनका कहना है जिस समय चालान किया गया, वे बाइक लेकर कोटद्वार गए ही नहीं थे।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लक्खीवाला निवासी गुरभेज सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक चालान का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें उत्तराखंड के कोटद्वार में अक्तूबर माह में उनकी बाइक का चालान काटा गया था। चालान का कारण पीछे बैठे यात्री द्वारा हेलमेट न पहनना बताया गया और जुर्माना एक हजार रुपये निर्धारित किया गया। उनका दावा है कि उस दिन उनकी बाइक कोटद्वार गई ही नहीं थी। उनका कहना है कि जब उन्होंने चालान की बारीकी से पड़ताल की, तो सिस्टम की बड़ी खामी सामने आई। सड़क पर दौड़ रही जिस पल्सर बाइक का चालान कटना था, उसकी नंबर प्लेट पर इस तरह मिट्टी लगी हुई थी कि नंबर में शामिल अक्सर पी कैमरे की नजर में आर दर्ज हो गया। यह नंबर उनकी बाइक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें