फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालू में एक भी ट्यूबवेल पर नहीं चल रहा डोजर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू में एक भी ट्यूबवेल पर नहीं चल रहा डोजर प्लांट
विज्ञापन

झालू। नगर में जिला मलेरिया अधिकारी ने बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रमित बीमारियों की रोकथाम हेतु औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश किया। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था एवं ट्यूबवेल पर लगे डोजर रिफिलिंग प्लांट खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही। उन्हें एक भी नलकूप पर डोजर प्लांट चलता नहीं मिला।
नगर मे बिजनौर डीएमओ ब्रज भूषण नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायत कर्मियों से फॉर्मिंग एवं दवाइयों के छिड़काव आदि के बारे में जानकारी की। नगर पंचायत क्षेत्र में बने सातों ट्यूबवेल पर लगे डोजर रिफिलिंग प्लांटों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद निरीक्षण भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ट्यूबवेल पर लगे डोजर रिफिलिंग प्लांटों के खराब पड़े होने एवं नाले नालियों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत कर्मियों को नगर में फागिंग एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी को बुखार हो तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ही जाए। मेडिकल स्टोर से या फिर किसी अप्रशिक्षित डाक्टर से कोई भी दवा लेकर न खाए। डेंगू के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक ‘हड्डियों का दर्द’ है। इस कारण से डेंगू को ‘हड्डी तोड़ बुखार’ के नाम से भी जाना जाता है। डेंगू, खासतौर पर बारिश के मौसम के दौरान और बाद में होता है। इस समय डेंगू तेजी से फैल रहा है लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि लोगों को सावधान और जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

चेयरमैन शहजाद अहमद ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से करने के निर्देश दे रखे हैं। सभी वार्डों में देखभाल हेतु निगरानी समिति का गठन किया हुआ है जो समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर जनता को अपने घरों के आसपास साफ सफाई व्यवस्था रखने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें