फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खत्म हुई कुत्ते की आंतों की सूजन, नोएडा में जारी रहेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक बार फिर शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स पेट जेड अस्पताल में लाया गया। उसकी आंतों में सूजन की शिकायत दूर हो गई है। हालांकि अभी कुत्ते का नोएडा अस्पताल में इलाज चलता रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिर में बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। कुत्ते को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए प्रेम पथ एनिमल शेल्टर ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश ने बताया कि कुत्ते का टिक फीवर का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली अस्पताल में अब कराए गए अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सूजन जैसी बात सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि अब कुत्ते का ब्लड प्रेशर भी सामान्य हो गया है। सीबीसी जांच में हीमोग्लोबिन की कमी आई है, उसका इलाज किया जाएगा। उनका कहना है कि दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कुत्ते को एक बार पुनः नोएडा ट्रस्ट के अस्पताल में वापसी इलाज के लिए ले आए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक टिक फीवर का अभी और इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें