फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेल के साथ अफसर बन परचम लहरा रहीं जिले की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद की बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। कई बेटियां बड़ी अधिकारी बनकर जनपद का नाम रोशन कर रहीं हैं तो कई खेल में राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद के ग्राम बास्टा की श्रुति शर्मा ने वर्ष 2021 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। वह जनपद की बेटियों की प्रेरणाश्रोत हैं। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कलां निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री काजल ने यूपीएससी की परीक्षा 202वी रैंक के साथ उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में काजल हैदराबाद में तैनात हैं।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर सैदू निवासी हिमानी राणा ने पीसीएस परीक्षा में 17वीं रैंक प्राप्त की थी। हिमानी ने यूपीटीयू से एमबीए की परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

ग्राम कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। मेघना सिंह ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मेघना सिंह पिछले विश्व कप में भारतीय टीम की सदस्य रही थी। कॉमनवेल्थ गेम में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। मेघना सिंह रेलवे की ओर से खेलती हैं।

बिजनौर निवासी नेहा दक्ष एशियाई चैंपियनशिप ईरान में कबड्डी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य रही। नेहा का चयन कबड्डी के विश्व कप कैंप के लिए भी हुआ था लेकिन चोट के कारण वह वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाई। नेहा दक्ष जूनियर नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट जीतने वाली टीम की सदस्य रही है।

ग्राम स्वाहेड़ी निवासी ख्याति चौधरी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। जकार्ता में संपन्न हुई जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में ख्याति टीम स्पर्धा में स्वर्ण तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी है। जनपद की आकांक्षा चौधरी अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर हैं। हाल ही में भोपाल में संपन्न हुई 68वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा ने दो स्वर्ण पदक जीते। आकांक्षा को प्रदेश का प्रमुख खेल पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार मिल चुका है। गत वर्ष उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें