फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र से ही दवाई लिखेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र से ही दवाई लिखेंगे चिकित्सक
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में लगभग सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं, अब चिकित्सक जन औषधि केंद्र से ही दवाई लिखेंगे। इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सक ने सभी जनपदों के जिला अस्पताल को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि चिकित्सक वो ही दवाई लिखें जो जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध हो। मरीज को बाहर से एक भी दवाई न लिखें। जिला अस्पताल में इस समय 294 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र में करीब 500 प्रकार की दवाई उपलब्ध हैं। जन औषधि केंद्र पर बाहरी मेडिकल स्टोर के मुकाबले काफी सस्ते में दवाई मिल जाती हैं। लेकिन फिर भी चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवाई लिखते हैं। कुछ मरीजों को चिकित्सक बीमारी के हिसाब से दवाई बाहर से लेने की सलाह देते हैं। चिकित्सक मरीजों को आंख की दवाई भी बाहर से लिख रहे हैं, जिसके चलते कभी-कभी जन औषधि केंद्र पर कम संख्या में ही मरीज पहुंच पाते हैं। जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र पर तैनात फार्मेसिस्ट सलमान ने बताया कि जिला अस्पताल में जिन बीमारियों के चिकित्सक हैं, उनसे संबंधित बीमारियों की दवाई जन औषधि केंद्र में उपलब्ध हैं। बाहर मेडिकल स्टोर के मुकाबले जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाई मिल रही हैं। एंटीबायोटिक अमोक्सिसिलिन 625 एमजी में एक स्ट्रीप की कीमत जन औषधि केंद्र पर 51 रुपये है। जबकि बाहर मेडिकल पर इसकी कीमत 150 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना आते हैं एक हजार मरीज
जिला अस्पताल में सभी बीमारियों के रोजाना करीब एक हजार मरीज आते हैं। इन मरीजों में कुछ पुराने तो कुछ नए होते हैं। इस समय अस्पताल में सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। कभी-कभी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा भी हो जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में दवाई पर्याप्त मात्रा में हैं। सभी चिकित्सकों को बाहर से दवाई लिखने के लिए मना किया गया है। अगर ज्यादा जरूरी हो तो बाहर से भी दवाई लिखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें