हारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा में दीपावली पर आतिशबाजी का आंनद लेते बच्चे
बिजनौर। शिक्षक वैभव चौधरी छात्र-छात्राओं के अंदर ज्ञान का दीप जला रहे हैं। वह न सिर्फ छात्रों को पढ़ाई में होशियार बना रहे हैं, बल्कि छात्रों के अंदर अनुशासन और अन्य गतिविधियों में तेज कर रखा है। छात्रों के दीपोत्सव का वीडियो विभाग ने डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन उप्र के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जारी कर रखा है।
ब्लाॅक बुढ़नपुर का प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा के प्रभारी शिक्षक वैभव चौधरी ने अपने और स्टाफ के सहयोग से स्कूल को न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में आगे कर रखा है, बल्कि स्कूल भी सभी सुविधाओं से पूर्ण है। शिक्षक वैभव चौधरी ने बताया कि स्कूल में दीपावली का पर्व छात्रों, अध्यापकों और ग्रामवासियों के साथ मनाया गया। इसके लिए विद्यालय को फूलों, बिजली रंगबिरंगी झालरों और मिट्टी के दीयों से सजाया गया और जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर बने वीडियो को विभाग ने अपने डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन उप्र के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जारी किया। शिक्षक के अनुसार प्रदेश में स्कूलों की वीडियो चल रहा है और हैंडल पर बहुत लाइक किया जा रहा है। जो जिले के लिए बहुत हर्ष की बात है।
- वेबसाइट पर लगा स्कूल का फोटो
शिक्षक वैभव चौधरी ने बताया कि स्कूल में गांव के सभी बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उनके स्कूल का फोटो लगा रहता है। शिक्षक के प्रयास से स्कूल मॉडल बना हुआ है। वह कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
- अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेकर बढ़े आगे
शिक्षक वैभव के प्रयास सराहनीय है। विभाग के हैंडल पर वीडियों चलने जिले और विभाग का नाम प्रदेशभर में सराहाया जा रहा है। अन्य शिक्षक भी प्रेरित होकर अपने को अग्रिम पंक्ति लाएं। -जयकरन यादव, बीएसए
हारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा में दीपावली पर आतिशबाजी का आंनद लेते बच्चे