फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला, क्षेत्र पंचायत का आरक्षण घोषित

Sun, 06 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लंबे इंतजार और सियासी उठापटक के बाद आखिरकार रविवार की सायं जिला पंचायत राज विभाग ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्ड के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण की स्थिति क्लियर कर दी है। आरक्षण घोषित होने से पहले अफसर सूची को लेकर कभी डीएम कार्यालय तो कभी विकास भवन की दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


 कई बार सूची में तब्दीली की गई। आरक्षण में विलंब होने के कारण सायं के समय शिव सेना के पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने विकास भवन में खूब हंगामा काटा।


जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद एवं ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण को लेकर कई दिन से खींचतान चल रही थी। शासन के निर्देश मिलने के बाद अन्य जनपदों में जहां समय से आरक्षण सूची पेस्ट कर दी गई थी तो वहीं बिजनौर जनपद में सायं चार बजे सूची प्रकाशित की गई।
विज्ञापन


आरक्षण सूची के अनुसार जिला पंचायत में इस बार 57 वार्ड हैं। कोतवाली प्रथम वार्ड महिला, कोतवाली द्वितीय वार्ड अनारक्षित, कोतवाली तृतीय वार्ड अनारक्षित, कोतवाली चतुर्थ  एससी वर्ग और कोतवाली पंचम  महिला वर्ग, कोतवाली षष्टम  महिला वर्ग, कोतवाली सप्तम  अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


जिला पंचायत का नजीबाबाद प्रथम वार्ड एससी महिला वर्ग, द्वितीय  भी एससी महिला वर्ग, तृतीय  एससी वर्ग, चतुर्थ  अनारक्षित, पंचम पिछड़ा वर्ग, षष्टम  एससी महिला वर्ग, सप्तम वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखा गया है।


 जिला पंचायत के किरतपुर प्रथम वार्ड में महिला वर्ग,  किरतपुर द्वितीय अनारक्षित, तृतीय एससी महिला वर्ग, चतुर्थ  पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई। मोहम्मदपुर देवमल के प्रथम वार्ड में महिला वर्ग, द्वितीय  अनारक्षित, तृतीय  एससी वर्ग, चतुर्थ  अनारक्षित, पंचम  अनारक्षित वर्ग के लिए सीट घोषित हुई है।

हल्दौर प्रथम वार्ड अनारक्षित, द्वितीय  पिछ़डा, तृतीय  एससी वर्ग, चतुर्थ  पिछड़ा वर्ग, पंचम  एससी महिला वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई है। इसी तरह से जलीलपुर प्रथम सीट पिछड़ा वर्ग, द्वितीय  एससी वर्ग, तृतीय  एससी वर्ग, चतुर्थ  अनारक्षित, पंचम वार्ड पिछड़ा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

नूरपुर प्रथम वार्ड अनारक्षित, द्वितीय  पिछड़ा वर्ग, तृतीय वार्ड पिछड़ा महिला वर्ग, चतुर्थ  महिला वर्ग, नूरपुर पंचम  पिछड़ा वर्ग, नूरपुर षष्टम  महिला वर्ग, जिला पंचायत सीट नहटौर वार्ड प्रथम पिछड़ी महिला वर्ग, द्वितीय पिछड़ा महिला वर्ग, तृतीय पिछड़ा वर्ग, नहटौर चतुर्थ अनारक्षित है।


 धामपुर वार्ड प्रथम अनारक्षित, धामपुर द्वितीय  एससी वर्ग, तृतीय  एससी वर्ग, चतुर्थ अनारक्षित, पंचम  महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। स्योहारा प्रथम वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए, द्वितीय एससी वर्ग, तृतीय एससी वर्ग, चतुर्थ पिछड़ा महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो चुकी है। अफजलगढ़ प्रथम अनारक्षित, द्वितीय अनारक्षित, तृतीय वार्ड पिछड़ा वर्ग , अफजलगढ़ चतुर्थ अनारक्षित व पंचम वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


 आरक्षण काफी देरी से घोषित किया गया। सूची देखने के लिए सुबह सात बजे से ही विकास भवन पर दावेदारों की भीड़ जमा हो गई थी। दावेदार भूखे प्यासे विकास भवन पर बैठे रहे, लेकिन सूची सायं सवा चार बजे चस्पा की गई। आरक्षण घोषित करने में देरी होने पर शिव सेना प्रमुख वीर सिंह, राजेंद्र, मुनेश आदि काफी संख्या में दावेदारों ने प्रदर्शन किया और पंचायत राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

 शिव सेना प्रमुख वीर सिंह का कहना था कि आरक्षण प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। सुबह से कई बार आरक्षण की सूची बदली जा चुकी है। सत्तापक्ष के नेताओं के इशारे पर आरक्षण घोषित हो रहा है। वहीं डीपीआरओ मनीष कुमार का कहना है कि आरक्षण चक्रिय अनुक्रम में किया गया है।

आरक्षण निष्पक्ष एवं नियमानुसार ही घोषित हुआ है। डीएम के हस्ताक्षर कराने के बाद आरक्षण घोषित किया गया है। जिले में 57 में से 15 वार्ड एससी और 15 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किये गये हैं।

ब्लॉक प्रमुख के लिए भी आरक्षण घोषित हुआ
बिजनौर। ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण को लेकर काफी देर तक घमासान रहा। जिले में ग्यारह विकास खंड हैं। इस बार कोतवाली विकास खंड महिला वर्ग के लिए, नजीबाबाद विकास खंड अनारक्षित, किरतपुर अनारक्षित, मोहम्मदपुर देवमल अनारक्षित, हल्दौर एससी महिला वर्ग, जलीलपुर महिला वर्ग, नूरपुर एससी वर्ग, नहटौर अनारक्षित, धामपुर पिछड़ा वर्ग, स्योहारा अनारक्षित, अफजलगढ़ पिछड़ा महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। उधर, बीडीसी सदस्य पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा हो चुकी है।

दिग्गजों में मची खलबली
बिजनौर। अभी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित नहीं हुआ है, लेकिन जिले के दिग्गजों ने अभी से अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सदर विधायक रुचिवीरा के पति उदयनवीरा, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, विघ्पूूून परिषद सदस्य सुबोध पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रफी सैफी, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन समेत कई नेताओं की नजर है।

सपा नेताओं के बीच अभी से खींचतान शुरू हो चुकी है। सभी नेता अपने आने वार्ड में अपने फिलहाल सदस्य बनने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट इस बार सामान्य हो सकती है। हालांकि एससी वर्ग के नेता दावेदारी कर रहे हैं कि बिजनौर सीट एससी वर्ग के लिए भी आरक्षित होने की संभावना है।

आरक्षण सूची का प्रदर्शन, दावेदारों की चेहरे खिले
धामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को लेकर चल रही कयासबाजी पर रविवार को विराम लग गया। जिला पंचायतराज विभाग के निर्देश पर अल्हैपुर ब्लाक अधिकारियों ने देर शाम जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्यों की आरक्षण सूची का प्रदर्शन कर दिया।

आरक्षण सूची को देख जहां तमाम दावेदारों के चेहरे खिल गए। वहीं, काफी दावेदारों को मायूसी हाथ लगी। जिन दावेदारों ने चुनाव की तैयारी में लाखों रुपये पानी की तरह खर्च किया। उनका मनोबल सूची को देख टूट गया। जिन दावेदारों को उम्मीद थी कि सूची उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी, लेकिन सूची में बदलाव देख ऐसे दावेदार परेशान नजर आए।

 जबकि प्रधान पद के दावेदारों की भी ब्लाक पर भीड़ नजर दिखाई दी, परंतु प्रधान पद की आरक्षण सूची तैयार न होने के कारण दावेदारों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, एडीओ सुशील कुमार ने कहा अल्हैपुर ब्लाक में सूची का प्रदर्शन किया। उधर, कासमपुर गढ़ी ब्लाक में भी सूची का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें