फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को चार चिकित्सकों की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल को चार चिकित्सकों की दरकार
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान जिला अस्पताल को चार चिकित्सक और चाहिए। अभी केवल एक ही चिकित्सक की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाई गई है। संक्रमण बढ़ता है तो चिकित्सकों की जरूरत पडे़गी। शासन ने कोविड एल टू वार्ड बनाए गए जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के बारे में पूछा था। स्वास्थ्य विभाग ने शासन से चार चिकित्सक दिलाने की मांग की है।
जिला अस्पताल को कोविड एल टू वार्ड बनाया गया है। यहां कोरोना के गंभीर रोगियों को रखा जाएगा। जिला अस्पताल में दवाइयों, ऑक्सीजन व बाकी स्टाफ की कोई कमी नहीं है, लेकिन चिकित्सकों का अब भी टोटा है। जिला अस्पताल में केवल एक चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगाई गई है। अगर मरीज ज्यादा आते हैं तो एक ही चिकित्सक इतने सारे मरीजों को देख नहीं पाएंगे। हालांकि विभाग निजी चिकित्सकों से भी सहयोग की बात कर चुका है, लेकिन कोविड एल टू वार्ड में सभी सुविधाएं होने की वजह से यह महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से भी निजी जिला अस्पताल के लिए चिकित्सकों की कमी की सूचना मांगी गई थी। विभाग ने शासन से चार चिकित्सकों की कमी बताई है। कोविड वार्ड में तो चिकित्सक की तैनाती कर दी, लेकिन बाकी वार्ड खाली हो गए हैं। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड व अन्य तीन वार्ड के लिए एक-एक चिकित्सक मांगे गए हैं। अगर ये चिकित्सक मिल जाते हैं तो कोरोना के खिलाफ एल टू वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी एकदम पुख्ता हो जाएगी। सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय के अनुसार कोविड एल टू वार्ड में सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। दवाई, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। शासन से चार चिकित्सकों की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें