फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शेरकोट में ब्रश कारखानों में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट (बिजनौर)। दिल्ली की एक कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से रविवार को शेरकोट में संचालित दो ब्रश कारखानों में छापा मारा। इनमें एक नामचीन कंपनी के नाम से डुप्लीकेट ब्रश बनाकर निर्यात करने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने माल बरामद करने के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ मनोज कुमार परमार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बताया गया कि दिल्ली की एक नामचीन कंपनी ब्रशों को गैर प्रदेशों और विदेशों में निर्यात करती है। कंपनी के संज्ञान में आया कि कंपनी के नाम से डुप्लीकेट ब्रश बिजनौर जिले के शेरकोट में तैयार कर बाहर भेजे जा रहे हैं। रविवार को पुलिस के सहयोग से संबंधित दो कारखानों पर छापा मारा गया। इन ब्रशों की पैकिंग कंपनी की तर्ज पर ही की जा रही थी। पुलिस ने इस दौरान कुछ माल भी बरामद किया और चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
छह माह पहले भी हुई थी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि शेरकोट में वन विभाग और पुलिस की ओर से छह माह पहले प्रतिबंधित जीव के बालों से बने और अधबने ब्रशों को बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें