फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिलेभर में शहीद किसानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जिलेभर में शहीद किसानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आज जिलेभर के गांवों में श्रद्धाजंलि दी जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सभाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में अब तक 29 किसान शहीद हो चुके हैं। इन किसानों को नमन करने के लिए रविवार सुबह 11 से दो बजे तक श्रद्धाजंलि दी जाएगी। दिगंबर सिंह ने बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए भी बिजनौर जिले से बहुत किसान प्रतिदिन दिल्ली की ओर निकल रहे हैं। इस बार किसान की लड़ाई कर या मरो की है। इसलिए आंदोलन लंबा चलेगा। कहा कल दिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वामीनाथ आयोग रिपोर्ट को लागू कर दिया गया है। जबकि सच्चाई सभी किसानों को पता है। उन्होंने जिले के हर किसान से आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें