फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरमंद बनाने के लिए बांटे लैपटाप

Tue, 09 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर तहसील में राज्यमंत्री मूलचंद चौहान को लैपटापों के साथ छात्र एवं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के वर्ष 2014 के हाईस्कूल और इंटर के 99 मेधावी छात्राओं को लैपटाप वितरित किए। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार विकास के साथ छात्र छात्राओं को आईटी शिक्षा के क्षेत्र में हुनरमंद बनाने को लैपटाप का वितरण कर रही है। 
विज्ञापन

मंत्री ने छात्रों से मिशन 2017 में अपने घरों से एक एक वोट सपा सरकार को दिलाने को प्रेरित किया है। मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के पास सपा का विरोध करने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन प्रदेश की जनता विरोधी दलों की मंशा को अच्छी प्रकार से समझ चुकी है। लैपटाप प्राप्त करने वालों में  यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राएं शामिल रहे। 
इस मौके पर डीआईओएस अरूण दूबे, मंत्री नईमुल हसन, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी,  तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह,एसडीएम धामपुर, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, शेरकोट शेख कमरूल इस्लाम, नसीम राणा, फरीदुर्रहमान, जावेद सईद, सीओ अशोक यादव, ब्लाक प्रमुख अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें