फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल ने 70 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल ने 70 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों ने 20-21 अक्टूबर को चीनी मिल को चालू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चीनी मिल के कुल 207 गन्ना क्रय केंद्रों में से अब तक 70 सेंटरों को स्थापित किया जा चुका है। बाकी सेंटरों को 15 अक्टूबर तक हर हाल में स्थापित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि धामपुर चीनी मिल के कुल 207 गन्ना क्रय केंद्र हैं। करीब 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल है। किसानों ने इस बार 90 प्रतिशत क्षेत्रफल में 0238 प्रजाति का गन्ना बोया है। सट्टा संबंधी प्रक्रिया को गन्ना विभाग की ओर से पूूरा कर लिया गया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों समिति में दस दिनी किसान मेले का आयोजन किया था। जिस किसी किसान की समस्या थी तो उसकी आपत्तियों को दर्ज कर निदान कराया जा रहा है। धामपुर चीनी मिल में 207 गन्ना सेंटरों में से 123 गन्ना क्रय केंदों के मैदान पहले से ही पक्के थे। 55 गन्ना सेंटरों को इस बार पक्का कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें