फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैठक में रखे गए छह करोड़ के विकास प्रस्ताव

Tue, 18 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में करीब छह करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान संपर्क मार्ग, खड़ंजा, नाली, पुलिया और रपटे बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक चौधरी चरण सिंह सभागार में बीडीओ दीपक तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, एडीओ पंचायत पंकज शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2025-26 में ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, खड़ंजा, रपटा, पुलिया निर्माण सहित कई विकास प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वित्तीय वर्ष में कुल छह करोड़ रुपये के विकास कराने का प्रस्ताव रखा गया। प्रथम चरण में चार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार ,प्रधान संघ के प्रशांत चौधरी , राहुल हुड्डा, सतविंदर सिंह पोप, राजवीर चौहान,नरवैल सिंह सहित क्षेत्र पंचायत की ओर से ब्रजराज सिंह एड, कुलदीप कुमार,अंकित गिरी, रितु रानी सहित अनेक बीडीसी उपस्थित रहे। nखेल मैदान के लिए 50 लाख स्वीकृत : बैठक में सर्वसम्मति से नियामतपुर में बनाए जा रहे खेल मैदान के लिए 50 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत निधि से खर्च करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें