फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तिपरजोत के किसानों का गन्ना विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 14 Nov 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समस्या निदान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। गांव तिपरजोत के किसानों ने दीपावली के मौके पर सोमवार को तीसरी बार गन्ना विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि गन्ना विभाग ने उनके क्षेत्र के गन्ना सेंटर तिपरजोत को अफजलगढ़ मिल से पृथककर धामपुर चीनी मिल में शामिल कर दिया। जो उन्हें मंजूर नहीं है। वह किसी भी हालत में धामपुर चीनी मिल को अपने सेंटर का गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। उन्होंने पहले की तरह से गन्ना सेंटर तिपरजोत को अफजलगढ़ चीनी मिल में शामिल किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूर्ण नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धामपुर चीनी मिल का 30 नवंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ है। 13 दिन बीतने के बाद भी क्षेत्र के किसानों ने धामपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं की। उनका कहना है कि उनके आंदोलन को गन्ना विभाग के अधिकारियों ने भी अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। किसी भी अधिकारी ने उनके बीच में पहुंचकर किसानों की समस्या को सुन निदान करने का भी कोई प्रयास नहीं किया। चेतावनी दी है कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन होगा। प्रदर्शनकारी किसानों में योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, नाथू सिंह, आदित्य कुमार, पवन कुमार, मनोहर सिंह, समद, मुन्ना भाई, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें