फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौपते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है।
भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और किसानाें की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने इस मौके पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव अजीतपुर दासी मार्ग का निर्माण कराने, गन्ना समिति द्वारा किसानों की लोन के नाम पर काटी गई रकम वापस कराने, लावारिस गोवंश गोशालाओं में रखे जाने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, रामअवतार सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेमकुमार सिंह, बाबू सिंह, महीपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने ग्राम करनावाला में जन जागरण अभियान चलाया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया। बताया गया कि संघ द्वारा 11 जनवरी को तहसील, ब्लाक केंद्रों पर किसानों के साथ पैदल यात्रा निकाल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष राजीव कुमार, महावीर सिंह, शौनाथ सिंह, विवेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें