फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गन्ना समिति में तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने छह सूत्री ज्ञापन प्रदेश के गन्ना आयुक्त को संबोधित एससीडीआई अमित कुमार पांडेय और सचिव मनोज कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ता गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए। वहां पर गन्ना विभाग के उत्तर प्रदेश के अधिकारियों पर किसान विरोधी पॉलिसी बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वह घोषणापत्र ऑनलाइन नहीं कराएंगे। उन्होंने पिछले साल की तरह से आगामी सत्र में भी 18 क्विंटल की पर्चियां जारी करने, गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज के कराने, तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने आदि की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में आशुतोष कुमार, बल चरण सिंह, महेश, हरिराम सिंह, मुन्ना सिंह, छोटे, बिट्टू, कौशल, देवेंद्र सैनी, यशपाल सिंह, राजेश कुमार, विजेंद्र, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, आदित्य, वीर सिंह, भूपेंद्र, घनश्याम सिंह, अरुण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें