फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना सांसद ने किसानों के पक्ष में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना सांसद ने किसानों के पक्ष में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद ने बसपा सांसदों और शिरोमणि अकाली दल के सांसदों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ गेहूं की बालियों के साथ संसद के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह किसी भी हालत में तीनों कृषि कानूनों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। बहुजन समाज पार्टी के सांसद, शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर किसानों के हित में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। साल 2022 में यूपी में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा को उखाड़ फेंका जाएगा। कहा कि उसके द्वारा अनाज पैदा करने से ही देशवासी ऊर्जा के साथ मेहनत कर देश की तरक्की में योगदान करते हैं। यदि देश के किसान की आवाज दब जाएगी तो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। आंदोलनकारी किसानों के साथ हर स्तर पर ताकत से खड़े हैं। जहां आवश्यकता होगी, किसानों के साथ नजर आएंगे। उन्होंने भारत सरकार से किसानों के पक्ष में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें