फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरीकला-बरमपुर के बीच नाव चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरीकला-बरमपुर के बीच नाव चलाने की मांग
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग के बीच मालन नदी पर नाव चलाने की मांग की है। नदी पर पुल नहीं होने से एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को आवाजाही करने के लिए नदी तैरकर पार करनी पड़ती है। जिससे ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहता है।
क्षेत्रीय ग्रामीण पूर्व प्रधान सुबोध राजपूत, मगनेश सिंह, सागर सिंह, अरुण कुमार, वसी, नूर मोहम्मद का कहना है कि पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, ताहरपुर, नयागांव, भोजपुर, लच्छीरामपुर, शाहपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। पेराई सत्र के दौरान क्षेत्र की शुगर मिल द्वारा मार्ग के बीच मालन नदी पर अस्थायी रपटा बनाया गया था, जो नदी का जलस्तर बढ़ने पर बह गया। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा लेने समेत अन्य कार्यों के लिए जान जोखिम में डालकर नदी के तीन-चार फुट पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मार्ग पर पुल नहीं बनाया जाता तब तक प्रशासन नदी पर नाव चलाने की अनुमति प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बंद कराया था नाव का संचालन
नजीबाबाद। पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से बीच मालन नदी पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लोगों को नदी पार कराने के लिए ट्यूब वाली नाव लगाई थी। एक माह पूर्व पुलिस ने इस नाव को बंद करा दिया था। पुलिस के मुताबिक ट्यूब वाली नाव से नदी पार करने से हादसा होने का अंदेशा है। एसडीएम के निर्देश पर नाव का संचालन बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें