साप्ताहिक बंदी स्थगित करने की मांग
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा शाखा ने दीपावली तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए जिले को साप्ताहिक बंदी से मुक्त करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री योगेश कुमार की उपस्थिति में चौराहा जगन्नाथ पर व्यापार मंडल के युवा व्यापारियों ने बैठक की। शुभम ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में युवा व्यापारियों ने दीपावली पर्व सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए नजीबाबाद तहसील सहित जिले की समस्त तहसीलों को साप्ताहिक बाजार बंदी से मुक्ति दिलाने की मांग की। व्यापारियों का तर्क है कि कोरोना संक्रमण के चलते कई माह से कारोबार ठप है। व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कारोबार करने का भी निर्णय लिया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष नइम टाटा, शुभम ग्रोवर, मंगेश राजपूत, शादाब, सोनू, नरेंद्र, छोटू सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।