फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसान क्रांति दिवस मनाते हुए गन्ना बकाया भुगतान सहित अनेक मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रीति सिंह को देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि फसलों की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को मंडियों में लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों के पास ना तो दवाई के पैसे हैं और ना बच्चों की पढ़ाई के। किसान नौ महीने से नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार का रवैया उनकी बात सुनने के बजाए उनके आंदोलन को कुचलने का है।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों को गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने व तब तक किसानों की सभी देनदारी पर रोक लगाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने, किसानों को किसी भी मिल में गन्ना डालने की छूट देने, गन्ने का ढुलाई भाड़ा खत्म करने, बिजली बिल कम करके किसानों को फ्री बिजली देने, डीजल पर सब्सिडी देने, खाद व कृृषि यंत्रों के दाम घटाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने और एमएसपी पर ही फसलों की बिक्री कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण देशवाल, राहुल सिंह, यादराम सिंह चंदेल, अली अदनान, बलजीत शास्त्री, राजेंद्र सिंह, एमपी सिंह, ओमपाल राठी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें