धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेल विभाग से जल्द नहटौर और जैतरा रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की है। बताया कि ऐसा न होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
धामपुर के रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में ट्रेनों का अप और डाउन दिशा में आवागमन बना रहता है। जिसकी वजह से अक्सर रेलवे फाटकों के बंद होने के कारण बाद जाम लग जाता है। कई बार रेल अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या का जल्द समाधान कराए जाने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पूर्व तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, महेंद्र पाल सिंह, इंद्रवीर सिंह आदि का कहना है कि जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन के लिए विवश होगी। उधर रेल अधीक्षक का कहना है कि उनका कार्य रेल गाड़ियों को चलाने का है। अंडरपास का निर्माण करने का नहीं। यह कार्य उच्च अधिकारियों का है। वह इसमें कोई भी किसी प्रकार की दखलअंदाजी नहीं कर सकते।