फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर से चार नेताओं को मिली भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यकारिणी में शामिल हुए नेताओं के समर्थकों में खुशी, दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यसमिति में बिजनौर जिले से चार नेताओं को स्थान मिला है। इनमें पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत, भाजपा नेत्री कविता चौधरी और अरविंद गहलोत शामिल हैं। इन नेताओं के मनोनयन से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

भाजपा संगठन विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और पूर्व पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने की कवायद में जुटी है। इसी क्रम में जनपद से चार नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में से तीन नेता आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह बिजनौर शहर विधानसभा सीट से, कविता चौधरी चांदपुर विधानसभा सीट से और पूर्व सांसद डॉ. यशवंत नहटौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं।
विज्ञापन



नगीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत को पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद गहलोत के आवास पर पहुंचकर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज बिश्रोई, अजीत अग्रवाल, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, सौरभ मित्तल, पवन यादव, पंडित सचिन शर्मा, अब्दुल कय्यूम राईन आदि उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें