फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मामले में सीएम से हस्तक्षेप करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर मामले में सीएम से हस्तक्षेप करने की मांग
विज्ञापन

कोतवाली देहात। नगीना-बिजनौर मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर को हटाए जाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। मंदिर न हटाए जाने के पक्ष में आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
नगीना बिजनौर मार्ग पर ग्राम शादीपुर बिजली घर के निकट स्थित शिव दुर्गा मंदिर को हाईवे निर्माण के लिए हटाने के आदेश पर बुधवार को पहुंची एनएचएआई और राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया था, जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। शुक्रवार को मंदिर में हुई बैठक में शादीपुर, बाकर नगला, राजोपुर सादात, विश्नोईवाला, मनीरामपुर, डेहरी सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मंदिर न हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री शिव कुमार कश्यप ने कहा कि मंदिर को हटाए बिना भी हाईवे का निर्माण संभव है। मंदिर जिस बरगद के पेड़ के नीचे बना है, वह लगभग 400 वर्ष पुराना है। इस स्थान पर लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। हाईवे निर्माण के लिए मंदिर को न तोड़ा जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुजारी बिहारी दास ने तथा संचालन सौरभ काकरान ने किया। बैठक में हिंदू युवा मंच, भाकियू भानु गुट, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू नवनिर्माण सेना,शिवसेना सहित कई संगठनों ने मंदिर न हटाने के लिए समर्थन दिया। बैठक में शुभम मौर्य, लोकेंद्र सिंह, प्रशांत मौर्य, धूम सिंह कश्यप, मनवीर सिंह, राजीव राणा, राजेंद्र सिंह ,महिपाल भगत, अरुण राणा ,अक्षय कुमार, तुषार डबास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें