फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मांगा
विज्ञापन

अफजलगढ़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की एक बैठक गांव अलियारपुर कालोनी में ब्लॉक अध्यक्ष हरीराज सिंह के आवास पर हुई। बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा रामगंगा नदी के पानी से किसानों के फसल के नुकसान सहित भूमि कटान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई।
शुक्रवार को गांव में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। शासन प्रशासन की ओर से किसानों की कोई सुधार नहीं ली गई है। गांव अलियारपुर, भज्जावाला, आलमपुरगांवड़ी, आसफाबाद चमन, भागीजोत, झाड़पुरा, भुतपुरी, मनोहरवाली, चतरपुर दल्लीवाला रफैतपुर तथा मकसूदाबाद माननगर तथा शाहपुरजमाल बनैली नदी व रामगंगा के किनारे बसे हुए हैं। इन गांवों के किसानों की खेती भी अधिकतर इन्हीं नदियों के आसपास हैं। रामगंगा व बनैली नदी में उफान के चलते जहां किसानों की भूमि का कटान हो गया है। वहीं, किसानों की धान, उड़द, मूंगफली व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। हरीराज सिंह का 22 बीघा गन्ना, दो एकड़ धान की फसल, बिट्टू, करन सिंह, रामकुमार सिंह, बसंत सिंह, नत्थू सिंह, जमीर, मुख्तियार, जाकिर, मालिक, जसवंत सिंह आदि सहित दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ना, धान, मूंगफली तथा उड़द की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक किसानों की सैकड़ों बीघा खेती की भूमि का इन नदियों में उफान के चलते कटान हो गया है। इतना सब होने के बाद भी अभी तक शासन की ओर से किसानों की कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन व व्यापारी किसानों का शोषण करते रहे तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता हेमराज सिंह व संचालन हरीराज सिंह ने किया। हरीराज सिंह, नत्थू सिंह, हेमराज सिंह, बलराम सिंह, दिनेश सिंह, अचल सिंह, रवि कुमार, ब्रह्मपाल सिंह व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें