फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर किया दिल्ली कूच

विज्ञापन
बिजनौर से दिल्ली जाते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर किया दिल्ली कूच
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए कड़कड़ाती ठंड में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूच किया। किसानों ने मांग पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म करने का एलान किया है।
विज्ञापन

किसान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में रशीदपुर चौराहे पर एकत्र हुए। कुलदीप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की बिलकुल अनदेखी कर रही हैं। केंद्र सरकार कृषि सुधारों के नाम पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कानून थोप रही है तो प्रदेश सरकार भी कम नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों को पिछले साल का भुगतान अब तक नहीं करा सकी है। साथ ही चालू पेराई सत्र के लिए भी गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। किसानों को पता नहीं है कि वे किस मूल्य पर अपना गन्ना बेच रहे हैं। केवल किसान ही ऐसा उत्पादक है जिसे अपनी फसल के दाम भी तय करने का अधिकार नहीं है। कहा कि दिल्ली सीमा पर चल रहा आंदोलन किसानों के हक के लिए है। आसपास के गांवों के ट्रैक्टर रशीदपुर गढ़ी में एकत्र हुए। वहां से किसानों ने दिल्ली कूच किया। चांदपुर, मंडावर व गंगा बैैराज की ओर से किसान दिल्ली गए। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान करीब 25 ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली गए हैं। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अतुल कुमार, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, धर्मेंद्र राणा, हर्षवर्धन, प्रमोद कुमार, ललित कुमार, नरदेव कुमार, दिनेश कुुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें