फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम, गणमान्य लोगों ने परिजनों को दी सांत्वना

Tue, 14 Nov 2023 06:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : सुखदेव सिंह (81) साल 2022 के अक्तूबर माह से जिला कारागार में बंद थे। साल 1981 में गांव में हुए विवाद में उन्हें नामजद किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
कैदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में 42 साल पुराने केस में सजा के चलते पिछले एक साल से जेल में बंद समाजसेवी सुखदेव सिंह की बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


गंगदासपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह (81) साल 2022 के अक्तूबर माह से जिला कारागार में बंद थे। बता दें कि साल 1981 में गांव में हुए विवाद में उन्हें नामजद किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल जेल जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सांस और दमा की बीमारी के चलते पिछले एक साल से उन्हें जेल के अस्पताल में भर्ती कर रखा था। अब 19 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो आठ नवंबर को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

बता दें कि सुखदेव सिंह समाजसेवी रहे हैं। उनकी मौत की खबर लगते ही तमाम गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें