फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर कालागढ़ की नई कॉलोनी के सरकारी आवास में राकेश (27) पुत्र बुध सिंह का शव फंदे से लटका मिला है। शव बुरी तरह सड़क चुका था तथा उसमें कीड़े चल रहे थे। पड़ोसियों को आवास से तेज बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अकेला इस आवास में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

नई कॉलोनी के आवास संख्या एसबी 70 में से बुधवार की दोपहर तेज बदबू आने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ममगई ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। युवक की मौत तीन से चार दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव पुराना होने के कारण सड़ गया था तथा उसमें कीड़े लग गए थे।
पुलिस के अनुसार युवक की आयु लगभग 27 वर्ष है। उसके पिता बुध सिंह एवं माता सुमित्रा देवी सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। राकेश घर में अकेला रहता था। जिस कमरे में उसका शव लटका हुआ मिला है उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। मृतक की बहन का विवाह हो चुका है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के अनुसार युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चलेगा। शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार मंगाया गया है। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें