फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड, दिन में भी चौराहों पर जले अलाव

विज्ञापन
नगीना में भीषण ठंड में अलाव के आगे हाथ सेकते दुकानदार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। भीषण ठंड एवं कोहरे के चलते नगर पालिका ने रात के साथ अब दिन में भी चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। जिससे दिन में काम करने वालों एवं राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नगीना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कई दिनों से तापमान में लगातार हो रही गिरावट एवं कोहरे के मद्देनजर पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर 22 जगह अलाव जलाने की व्यवस्था रात के लिए कर रखी थी। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर अब दिन में भी अलाव जलाने की व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि आम लोगों, रिक्शा चालकों एवं राहगीरों के लिए पालिका ने इस बार एक की बजाय दो रैन बसेरे भी बनाए हैं। रोडवेज परिसर के अलावा मोहल्ला लाल सराय स्थित वाटर वर्क्स में भी एक रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। दोनों जगह दो दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसी भी राहगीर को रहने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को ठंड में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा किसी राहगीर को ठंड से बचाव के लिए किसी भी तरह की कोई सहायता की जरूरत है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9410429049 तथा पालिका में इस कार्य को देख रहे कर्मचारी मोहम्मद असलम 9759529173 के मोबाइल पर संपर्क कर सुविधा ले सकता है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन हर गरीब एवं पीड़ित व्यक्ति की सहायता के लिए हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें