फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आसान किस्त योजना को लागू करने में फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आसान किस्त योजना को लागू करने में फिसड्डी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विद्युत निगम की आसान किस्त योजना के क्रियान्वयन में बुरी तरह फिसड्डी है। जिले में सत्तर हजार से अधिक बकाएदार हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने योजना की बेहद खराब प्रगति को लेकर पांच अधिशासी अभियंताओं को तलब किया है। निगम की सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
एसई सीपी सिंह ने बताया कि बिजनौर सर्किल में बिजनौर प्रथम, बिजनौर द्वितीय, चांदपुर प्रथम व चांदपुर द्वितीय डिवीजन आते हैं। चारों डिवीजन के उपभोक्ताओं पर करीब 56 करोड़ बकाया है। धामपुर सर्किल में धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना, नजीबाबाद डिवीजन आते हैं। इन डिवीजन के उपभोक्ताओं पर करीब 80 करोड़ की देनदारी है। बताया कि सभी दस हजार से अधिक के बकाएदार हैं। कई सालों से इन बकाएदारों ने कोई पैसा जमा नहीं किया है। शासन ने बकाएदारों को भुगतान में बड़ी राहत देते हुए आसान किस्त योजना शुरू की है। योजना चार किलोवाट विद्युत भार तक के उपभोक्ताओं के लिए है। योजना में उपभोक्ताओं को बारह तथा चौबीस किस्तों में भुगतान की सुविधा है। शहरी तथा ग्रामीण बकाएदारों को किस्त संख्या अलग-अलग है। योजना का लाभ उठाने के लिए बकाएदारों को पंजीकरण कराना है। इसके लिए बिजलीघरों से लेकर एक्सईएन, एसडीओ दफ्तरों में काउंटर खुले हैं। एसई सीपी सिंह ने बताया कि डिवीजन वार पंजीकरण की गति बेहद धीमी है। बकाएदार पंजीकरण कराने नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों को गांवों में जाकर बकाएदारों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश हैं। बताया कि निगम के एमडी ने योजना की समीक्षा की है, जिसमें जिले की प्रगति बेहद खराब मिली है। एमडी ने खराब प्रगति पर नाराजगी जताई है। आठ में पांच डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं का जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। एसई के मुताबिक कि एमडी का अधिकृत पत्र मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बिजनौर सर्किल में मात्र 7692 पंजीकरण
एसई सीपी सिंह ने बताया कि बिजनौर तथा धामपुर सर्किल के आठों डिवीजन के बकाएदारों पर करीब 136 करोड़् की देनदारी सालों पुरानी है। सभी बकाएदार दस हजार से अधिक के हैं। आसान किस्त योजना नवंबर से शुरू हुई थी। पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। पंजीकरण के लिए तीन दिन बचे हैं। अभी तक बिजनौर सर्किल में मात्र 7692 पंजीकरण हुए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 1246 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 6446 बकाएदार हैं। धामपुर सर्किल की भी कमोबेश स्थिति ऐसी ही है। बकाएदारों से योजना में पंजीकरण कराने को कहा गया है।
पंजीकरण को आज भी खुलेंगे काउंटर
जिले के एक्सईएन, एसडीओ तथा बिजलीघरों के कैश काउंटर आसान किस्त योजना में पंजीकरण के लिए 29 दिसंबर रविवार को खुले रहेंगे। बकाएदार पंजीकरण कराएं। परेशानी के लिए संबंधित एक्सईएन या एसई से संपर्क कर सकते हैं। योजना का लाभ पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

गन्ने का बकाया मिले तो भुगतान करें
किसान आसान किस्त योजना में पंजीकरण नहीं कराने की वजह चीनी मिलों द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलना बता रहे हैं। वयोवृद्ध किसान नेता चौधरी होशियार का कहना है कि किसान को बकाया गन्ना पेमेंट जल्द कराया जाए। इस पर एस ई का तर्क है कि जिले की छह गन्ना मिलों ने अपडेट भुगतान कर दिया है। बिजनौर चांदपुर तथा बिलाई चीनी मिलों पर किसानों का बकाया है परंतु वह भी थोड़े से किसानों का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें