सात दिवसीय शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
हल्दौर। एचएम पब्लिक इंटर कालेज के स्वयं सेवक व सेविकाओं द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
एचएम पब्लिक इंटर कालेज के एनएसएस शिविर के आखिरी दिन प्राथमिक विद्यालय जमालपुर मीमला में कार्यक्रम हुआ। कोविड 19 से बचाव के लिए स्वयंसेविका पारुल, नवजौत कौर, सचिन कुमार, चित्रांश, मनीष कुमार, गुड्डी, शाहिनूर आदि बच्चों ने सांस्कृतिक माध्यम से लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, साबून से बार-बार हाथ धोने, मास्क का प्रयोग करने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने आदि के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, कालेज प्रबंधक मोहम्मद जकी, अनुराग शर्मा, चंद्रभान सिंह, रिंकी चौधरी, रेखा भाटिया आदि मौजूद रहे।