फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण में धन संग्रह के लिए बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
चांदपुर में जन जागरण अभियान के तहत बाइक रैली निकालते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मंदिर निर्माण में धन संग्रह के लिए बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

चांदपुर। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर में जन जागरण बाइक रैली निकालकर सहयोग के लिए जागरूक किया।
बुधवार को विहिप के नेतृत्व में विहिप, बजरंग दल, आरएसएस, भाजपा आदि संगठनों के कार्यकर्ता तहसील के पास जूनियर हाईस्कूल स्याऊ के सामने एकत्र हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक देवेंद्र सिंह व विहिप विभागाध्यक्ष चौधरी कपिल कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरण बाइक रैली स्याऊ से शुरू होकर सरगम बाजार, बाजार बजरिया, ढाली बाजार, नेहरू चौक, फौव्वारा चौक, अंबेडकर चौक, चौधरी चरण सिंह चौक होते हुए वापस जूनियर हाईस्कूल स्याऊ पर जाकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में कार्यकर्ता जय श्रीराम, श्रीराम का भव्य मंदिर बनाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली में विहिप नगर अध्यक्ष कपिल गोयल, बजरंग दल के संजय चौधरी, आदित्य बंसल, वीरेंद्र राजपूत, अजय कौशिक, मनोज शर्मा, डा.सचिन चौधरी, योगेश कुमार शर्मा, राहुल खन्ना, पल्लव अग्रवाल, नगर प्रचारक कपिल, विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी, सुरेंद्र खन्ना, आशु गोयल, पंडित उमा शंकर झा, महीपाल सिंह, मोहित अग्रवाल, दिपांशु, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें