फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हकीमतपुर में शावक व नूरपुर क्षेत्र में गुलदार पिंजरे में कैद

Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर के गांव मिठाई के जंगल में पिंजरें में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नगीना/नूरपुर (बिजनौर)। शनिवार को नगीना क्षेत्र में गुलदार का आठ माह का शावक व नूरपुर के गांव खटाई-मिठाई के जंगल में सात वर्ष की मादा गुलदार पिंजरे में कैद हुई है। वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम हकीमतपुर गंगवाली व बघाला के बीच पिछले काफी समय से गुलदार के होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद करीब एक माह पूर्व डेरो के पास जंगल में पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में दस बजे पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि करीब आठ माह का गुलदार का नर शावक उसमें कैद हुआ है। बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद गुलदार के शावक को चिड़ियाघर में छोड़ दिया जाएगा।
उधर, चांदपुर वन रेंज के गांव महमदाबाद और खटाई में गुलदार देखे जाने की सूचना पर वन विभाग ने पिछले दिनों गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पिंजरे में एक मादा गुलदार बंद मिली। जिसकी उम्र करीब सात साल हैं। बताया कि रेस्क्यू किए गए गुलदार को विभागीय सुरक्षा मे रखा गया है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।

नूरपुर के गांव मिठाई के जंगल में पिंजरें में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें