फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल

Sun, 07 Dec 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नींदड़ू में सड़क हादसे में मरने वाले युवक फरमान का फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नींदड़ू। बिलाई शुगर मिल के पास शनिवार दोपहर बाइक से जा रहे नवदंपती की बाइक में एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फरमान (22) की मौत हो गई जबकि पत्नी हिना को गंभीर चोटें आई। फरमान की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी और वह अपने साढ़ू के यहां जा रहा था।
विज्ञापन

जामा मस्जिद मोहल्ले निवासी फरमान पुत्र इमरान अहमद कस्सार अपनी पत्नी हिना परवीन के साथ बाइक से साढ़ू सूफियान के घर बिजनौर जा रहा था। बिलाई शुगर मिल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फरमान अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी पत्नी हिना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। हादसे की खबर मिलते ही फरमान के परिजन और ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच हल्दौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले गई। हिना परवीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें