फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का गैंग पकड़ा

Thu, 05 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा पुलिस के गिरफ्त में दुकान में चोरी करने वाला महिलाओं का गैंग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में पुलिस ने दुकानों में चोरी करने वाले एक गैंग को दबोचा है। गैंग में तीन महिला और एक पुरुष भी शामिल है। पुलिस ने चोरी का लैपटाप, एलसीडी व कट्टे में भरे महिलाओं के सूट बरामद किए हैं। पकड़े गए गैंग में एक महिला हिस्ट्रीशीटर है। 
विज्ञापन

स्योहारा थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा के मुताबिक स्योहारा में मिल चौराहे पर मोहम्मद रफीक का फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को शोरूम है। बुधवार को शोरूम पर चार महिलाएं और एक पुरुष आया। इन लोगों ने शोरूम स्वामी से  एलसीडी दिखाने को कहा। शोरूम स्वामी के मुताबिक इस बीच एक महिला ने उसे बातों में उलझा   लिया। बाकी तीनों शोरूम में  घूमने लगे। एक महिला बुर्कें में एलसीडी छिपाकर गाड़ी में पहुंचकर बैठ गईं। बाकी भी थोड़ी देर बाद गाड़ी में जाकर बैठ गए। दुकान स्वामी ने जब शोरूम से एक एलसीडी गायब देखी, तो उसे कार में बैठे लोगों पर शक हुआ। उसने कार का पीछा किया। शोरूम स्वामी ने फव्वारा चौक पर चालक से कार रोकने के लिए इशारा किया। गैंग के सदस्य कार से मुरादाबाद रोड की ओर भाग लिए। शोरूम स्वामी ने मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने कार सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ लिया। एक महिला पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। पकड़े गए गैंग के पास से एक एलसीडी, एक लैपटाप व कट्टे में भरे हुए लेडिज सूट मिले। पुलिस द्वारा पकडे़ गए गैंग में पहाड़ी दरबाजा धामपुर निवासी कल्लो  उर्फ अफसाना, रोशन उर्फ पोयल,  नसीमा व सुबहान उर्फ बत्तू शामिल है। 
गैंग में कल्लो उर्फ अफसान हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने कहा कि सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का  प्रयास कर रही है कि गैंग के       सदस्यों का आपराधिक इतिहास किया है। पुलिस ने कहा कि अभी घटना की छानबीन जारी है। पुलिस ने कहा कि यदि गैंग में शामिल लोगों का कोई आपराधिक रिकार्ड अन्य जिलों का होगा, तो उस बारे अन्य थानों की पुलिस को सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें