फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में महिला ने लगाई आग

Wed, 18 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में गृह क्लेश के कारण महिला ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। इससे महिला झुलस गई। इस दौरान आग बुझाते समय पति भी झुलस गया। बुधवार को जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

धामपुर के गांव जमालपुर निवासी नासिर की पत्नी शायरा (25) किसी बात को लेकर अपने पति ने नाराज चल रही थी। मंगलवार को शाम के समय पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी शायरा ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। पति नासिर जब आग बुझाने आया तो वह भी पत्नी के साथ झुलस गया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने मंगलवार की रात में ही दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को सुबह के समय अस्पताल में शायरा ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शायरा के परिवार ने कहा नासिर कुछ काम नहीं करता था, इस बात को लेकर घर में आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता  रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें