फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मौलाना का वीडियो वायरल  

Thu, 25 Aug 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : crime demo
विज्ञापन

विज्ञापन
जामा मस्जिद के मौलाना अनवारूल हकसे लूट के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। उनकी एक महिला के साथ वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। उधर, एक महिला ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में मौलाना पर जिन्न उतारने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए आरोपों की जांच कराने का पीड़ित महिला को आश्वासन दिया है।

बिजनौर जामा मस्जिद के मौलाना अनवारूल हक ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में परिवार के साथ लूटपाट का आरोप लगाया था। पुलिस को अवगत कराया था कार से लौटते समय बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पत्नी से जेवरात और नकदी लूट लिया। मौलाना ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को मौलाना प्रकरण में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन


इस घटना के आरोपियों में से एक के परिवार की महिला एसपी उमेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर मौलाना पर दुष्कर्म कर वीडियो क्लीपिंग बनाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। महिला ने एसपी को अवगत कराया है कि मौलाना ने उस पर जिन्न का साया बताकर उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


मौलाना ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब उसके ही परिजनों को फंसाने के लिए मौलाना ने मारपीट, लूट व पत्नी से दुर्व्यवहार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। उनके अनुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें