फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होमगार्डों की शर्मनाक करतूत

Thu, 25 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नशे में धुत होमगार्डों ने वर्दी को फिर से शर्मसार कर दिया।  महिला वार्ड के सामने सोने का विरोध करने उन्होंने मरीज के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसकी और उसके पति की पिटाई भी कर दी। मरीज भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि होमगार्ड महिला का हाथ पकड़कर  खींचकर बाहर ला रहे थे। अस्पताल के स्टाफ ने किसी तरह पति-पत्नी की को बचाया। पीड़िता के पति ने दोनों होमगार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दिल की बीमारी से पीड़ित नेकपुर की एक महिला जिला अस्पताल के एक वार्ड में भर्ती हुई हैं। महिला का तीन महीने से जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। हालत खराब होने पर पति ने उसे भर्ती कराया था। महिला ने बताया कि मंगलवार को रात पौने बारह बजे वह खाना खाने के लिए उठी थीं। उनके वार्ड में ताला लग चुका था लेकिन चौकीदार गिरीश ने वार्ड का ताला खोल दिया। होमगार्ड प्रवीन कुमार और देवीदास उसमें अपना वाहन खड़ा करने आए और वहीं सोने की तैयारी करने लगे। महिला का कहना है कि इस पर आपत्ति जताई तो दोनों झगड़ा करने लगा। आरोप है कि वे हाथ खींचकर वार्ड से बाहर ले जाने लगे। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो मारपीट की। महिला ने बताया कि दोनों होमगार्ड शराब पिये हुए थे। महिला भागकर पेईंग वार्ड पहुंच गईं और वहां सिस्टर मरियम से शिकायत बताई। इस दौरान उसके पति से भी दोनों ने मारपीट की। तब स्टॉफ के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि महिला के पति की तहरीर मिली है। वह मामले की छानबीन करने के लिए अस्पताल भी गए थे। यह बात सही है कि महिला और होमगार्डों के बीच कहासुनी हुई है। महिला के पति को बुलाया गया है। जांच में और जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। 
कोई नहीं था वार्ड में 
जिला अस्पताल के जिस वार्ड में यह घटना हुई वहां मौजूदा समय में दो महिलाएं भर्ती हैं। लेकिन मंगलवार रात को कोई भी स्टॉफ वहां नहीं था, जिससे होमगार्डों की हिम्मत और बढ़ गई। 
विज्ञापन

हां, महिला को खींचा था 
वार्ड में भर्ती एक अन्य महिला ने बताया कि रानी के साथ दो होमगार्डों ने अभद्रता की है। वे हाथ खींच कर उसे बाहर ले जा रहे थे और महिला चिल्ला रही थी। इन सब से एक मरीज इतना डर गई कि उसने अपने आप को सुबह डिस्चार्ज करने को कह दिया। 
सीएमएस ने कहा, लिखकर दो
सीएमएस डॉ. परवीन जहां से महिला के पति ने सुबह जाकर शिकायत की है। उसने पूरा घटनाक्रम बताया है। लेकिन सीएमएस का कहना है कि उन्होंने लिखित में शिकायत मांगी है साथ ही पीड़ित को एफआईआर लिखाने को कहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें