बिजनौर में पुलिस ने शहर में स्थित यूनिक होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने इस होटल में पकड़े गए युवक और युवतियों को सलाखों के पीछे भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक होटल स्वामी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस को होटल का रजिस्ट्रेशन किसने नाम है इसका पता करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस केस की विवेचना सीओ नजीबाबाद को सौंप दी है।
मंगलवार को पुलिस ने चक्कर रोड पर बीके गार्डन के पास यूनिक होटल में छापा मारकर अलग-अलग कमरों से तीन युवक व तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। होटल के दो मैनेजर भी धरे गए थे। होटल अरशद जैदी का हैं। प्रेम-प्रसंग में पकड़े गए तीनों प्रेमी जोड़ों के खिलाफ सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों होटल मैनेजर साकिब व हुसैन अहमद को भी रिपोर्ट में शामिल कर लिया था। पकड़ी गई तीनों युवती व युवकों के साथ दोनों मैनेजर का चालन कर दिया गया। हालांकि होटल स्वामी अरशद जैदी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई हैै। होटल स्वामी को लेकर खाकी पूरी तरह खामोश र्है। छापे मारने के दिन सीओ सिटी ने कहा था होटल का रजिस्ट्रेशन किसने नाम है यह देखकर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी तक पुलिस होटल का रजिस्ट्रेशन देखने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। इस केस की विवेचना सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा को सौंप दी गई हैं। सीओ सिटी ने कहा कि पुलिस ने यूनिक होटल को सील कर दिया हैं। सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा के मुताबिक इस मामले में छानबीन चल रही है। क्या छानबीन हुई इसका अभी खुलासा नहीं किया जाएगा। केस पर गहनता से काम चल रहा हैं।