फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की फायरिंग में व्यापारी घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में मेन बाजार में बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। युवकों की फायरिंग में एक व्यापारी छर्रे लगने से घायल हो गया। व्यापारियों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम मेन बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। युवक फायरिंग कर बाजार से फरार हो गए। व्यापारियों ने बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया। लेकिन युवक उनके हाथ नहीं आए। अन्य लोग भी पीछा करने पहुंचे मगर वे नहीं मिले। 
फायरिंग में मेन बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान करने वाले व्यापारी नितिन कुमार को छर्रे लग गए। इससे घायल व्यापारी को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें