फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा दफनाने की कोशिश

Wed, 18 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र के जैतरा गांव में खोदा गया गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में गांव जैतरा के हमलावर ने स्योहारा थाने के गांव झिल्ला निवासी युवक को अपने ही गांव में एक महिला के घर में मंगलवार की रात गड्ढे में दफनाकर उसे मारने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।  इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव झिल्ला निवासी सोमपाल सिंह सैनी पुत्र वेगराज सिंह ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि करीब आठ माह पहले उसका धामपुर के गांव जैतरा निवासी सोनू पुत्र मेघराज से संपर्क हुआ। सोनू ने बताया कि वह अब तक कई युवकों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। यदि उसे नौकरी लगवानी है तो वह उसे 2.70 हजार की रकम दे। आरोप है कि रकम देने के बावजूद सोमपाल की नौकरी नहीं लगी। इस पर उसने सोनू से दी रकम को वापस मांगा। आरोप है कि इस रकम को हड़पने के लिए सोनू ने उसे जाने से मारने की साजिश रची। आरोप है कि आरोपी युवक सोनू ने मंगलवार को उसे नौकरी के लिए साक्षात्कार कराने के नाम पर फोन कर बुलाया। जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, तो उसे अपने साथ गांव जैतरा भी लेकर गया। अपने घर ले जाने के बाद आरोपी सोनू ने उससे कहा कि उनके पड़ोस में विधवा बाला देवी के घर में सोना चांदी और करीब 18 लाख की नकदी दबी है। ऐसा उसे सपने में नजर आया है। इससे पहले आरोपी ने महिला बाला देवी को सोने चांदी के बारे में बता दिया था। उसने महिला से कह दिया था कि जब वे उसके घर में सोना चांदी और नकदी को निकालने को गड्डा खोदेंगे, तो वह घर से चली जाए। आरोपी सोनू ने पीड़ित सोमपाल को भरोसे में लेकर उससे भी गड्डा खुदवाया। आरोपी ने सोमपाल से कहा कि जब यहां से 18 लाख की नकदी और सोने चांदी के आभूषण मिल जाएंगे, तो वह उसके पहले रुपये 2.70 हजार के साथ इस रकम को भी लेकर साक्षात्कार के लिए लखनऊ जाएंगे। जब गड्डा छह-सात फीट गहरा खुद गया, तो आरोपी ने पीड़ित सोमपाल को रकम तलाश करने के लिए गड्ढे में उतार दिया। आरोप है कि गड्ढे में उतरते ही आरोपी ने सोमपाल के सिर पर पहले तो लोहे की राड से वार किया और फिर उसके ऊपर मिट्टी गिराकर दफन करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने शक होने पर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के ग्रामीण रात में ही मौके पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को गड्ढे से बाहर निकाल कर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सोमपाल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें