फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज छिपाने के लिए मासूम को मार डाला

Sun, 22 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर  में गांव हीमपुर बुजुर्ग में महिला के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने बच्चे के शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में बच्चे ने देख लिया था। इस राज की छिपाने के लिए ही सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी नफीस का नौ साल का पुत्र शारिक शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने मासूम की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने शनिवार को शारिक की थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पड़ोस के ही एक युवक ने पुलिस को बताया कि शारिक को शुक्रवार के दिन उसने गांव के ही हाशिम के साथ जाते देखा है। पुलिस ने हाशिम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने शारिक के मर्डर का सारा राज उगल दिया। पुलिस ने हाशिम की निशानदेही पर जंगल से बच्चे का शव बरामद कर लिया। हाशिम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शारिक का मर्डर किया है। शारिक के गले पर चोट के निशान है। उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान के मुताबिक हाशिम का बच्चे की मां से अवैध संबंध था। बच्चे ने दोनों  को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्चा यह राज किसी  और को न बता दे इसे लेकर आरोपी को डर बैठ गया। इसलिए उसने बच्चे को ठिकाने लगाने की  साजिश रची। हत्यारोपी हाशिम ने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला। पुलिस बाकी फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें