फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर से गैस रिसी, दम घुटने से प्रसूता की मौत

Sun, 22 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बाथरूम में नहाने गई प्रसूता की दम घुटने से मौत हो गई। उसे नहलाने के लिए साथ गई नौकरानी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में लगे गीजर से गैस रिसने के कारण यह हादसा हुआ है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि महिला ने शुक्रवार को ही बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन


बल्देवगंज निवासी निरंजन प्रसाद सराफ की पुत्रवधू नीतू अग्रवाल (28) पत्नी शोभित अग्रवाल घर की नौकरानी के साथ करीब 12 बजे बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो उसकी सास ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर सास ने बाथरूम का गेट खोलकर देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

बहू नीतू और नौकरानी बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। आननफानन में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। नौकरानी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नीतू अग्रवाल की मौत से उनके पति शोभित बेसुध हाल में हैं, सास-ससुर भी सदमे में हैं। घर में एक दिन पहले बच्चे की किलकारी गूंज रही थी, सभी खुश थे। अगले ही दिन अचानक मां की मौत होने से सभी दुखी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें